भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू ने बताया कि यह आयोजन ग्राम सनौद में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है. इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष पवन साहू का मुख्य रूप से आगमन होगा, इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष साहू ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि सभी अपनी उपस्थिति प्रदान कर इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागी बने।