

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्र की जनपद सदस्य ममता मनहरण साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरुर के उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पारख साहू, सेक्टर अध्यक्ष नारद यादव कांग्रेस उपस्थित थे।
विधायक संगीता सिन्हा ने गांव एवं क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही, इस दौरान कुछ ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक के पास पहुंचे थे, ऐसे में विधायक ने शीघ्र ही निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। साथ ही विधायक संगीता सिन्हा ने ग्रामीणों से भी चर्चाकर गांव एवं घर परिवार संबंधी हाल-चाल जाना।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने विधायक संगीता सिन्हा द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी देकर इस आयोजन के लिए आभार माना।
इस दौरान सरपंच लीलाराम सिन्हा सहित पंचगण पुर्णिमा सिन्हा, त्रिवेणी साहू, भुपेन्द गंजीर, डिगेश्वर राम ठाकुर, यशोदा सिन्हा, खिलेन्द्र गंगबेर, बुधंतीन ठाकुर, पुर्णिमा सिन्हा, भुनेश्वरी ठाकुर, फुलमत ठाकुर सहित समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।