
गुरुर/बालोद :- ग्राम दियाबाती में ग्राम पटेल प्रमुख मनीराम साहू के माध्यम से ग्राम विकास समिति के त्यागपत्र के आवेदन के आधार पर बैठक रखी गई। ग्रामवासी के समक्ष त्यागपत्र का वाचन किया गया।त्यागपत्र को मंजूर करते हुए नया ग्राम विकास समिति के गठन के बारे में चर्चा की गई, जँहा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नई ग्राम विकास समिति का गठन किया गया।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भीखमलाल साहू मनोनीत हुए। उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार साहू, सचिव संतोष कुमार, सहसचिव दयाराम साहू को बनाया गया है। इसी तरह सदस्य लल्लूराम, समाज सेवक सुनील कुमार, विष्णु राम, डोमन लाल, एस कुमार बनपेला, नोहर लाल, महेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार, संरक्षक मनीराम साहू, द्वारिका साहू, भूपत राम साहू, सलाहकार लेखराम साहू, मनहरण साहू, कलाराम साहू, संरक्षक देवनारायण, सेवकराम साहू, पुनेश्वर साहू, योगेन्द्र कुमार, टिकेश्वर साहू, रोहित यादव, शिवप्रसाद को बनाया गया है।
पंच उर्मिला चोवाराम साहू, भारती हरेन्द्र साहू, एस कुमार साहू, राकेश यादव, शिव कुमारी साहू, तुलाराम, किरण कुमार को बनाया गया है। नए पदाधिकारियों का कार्यकाल 30 जून 2026 तक रहेगा।