balod24X7

तहसील स्तरीय मां कर्मा महोत्सव एवं गोंडवाना सेवा समिति महाधिवेशन मे मुख्यमंत्री होंगे शामिल दोनों समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न

खोमेश्वर गुरुपंच :- ब्लॉक मुख्यालय गुरूर में 13 अप्रैल को मां कर्मा महोत्सव एवं दानवीर भामाशाह भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा तहसील स्तरीय गोंडवाना सेवा समिति का महा अधिवेशन एवं सामाजिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

यह दोनों कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।उपरोक्त दोनों कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मंचासीन होंगे।

वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तहसील साहू संघ गुरुर एवं तहसील गोंडवाना सेवा समिति के पदाधिकारीयों की आज रविवार को तहसील साहू सदन गुरूर में संयुक्त रूप से बैठक संपन्न हुई।

13 अप्रैल को सुबह 9 बजे से तहसील साहू सदन गुरुर से शोभायात्रा निकलेगी, जो मुख्य मार्ग से होते हुए देउर मंदिर गुरुर से वापस तहसील साहू सदन गुरुर में पहुंचेगी। वही तहसील स्तरीय मां कर्मा महोत्सव एवं तहसील स्तरीय गोंडवाना सेवा समिति का महा अधिवेशन कार्यक्रम संयुक्त रूप से मुख्य मंच हाई स्कूल मैदान कोलिहामार में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कान्केर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रीतम साहू, कुमारी मदन साहू, प्रदेश साहू संघ के प्रमुख सलाहकार पवन साहू भी मंचासीन होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए दोनों समाज द्वारा तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!