घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर स्तर से प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त पोल्ट्री फार्म का मालिक दुर्ग जिले का है, यहां काम करने वाले कुछ लोग बाल श्रमिक हैं।
वही 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा तत्काल गांव पहुंचे, जहां परिजनों से हाल-चाल जाना, क्षेत्र में इस तरह घटना के बाद विधायक संगीता सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मांग की है।
वही घटना के बाद ग्रामीणों ने भी विधायक संगीता सिन्हा के समक्ष पोल्ट्री फार्म के संचालक पर भी मामला दर्ज करने तथा पोल्ट्री फार्म को बंद करने के लिए मांग की, फिरहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।