



कुष्ठ अधिकारी डॉ. जीआर रावटे ने बताया कि केंद्रीय टीम ने सर्व जिला से सम्बंधित आंकडे एवं सर्वे की स्थिति प्राप्त कर जिला बालोद विकासखंड गुरुर /प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत ग्राम चन्दनबिरही मे कुष्ठ मरीज से भेंटकर व संदेहापद कुष्ठ मरीज का जाँचकर उपचाररत मरीज की स्थिति जानी।
ततपश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य पुरुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर मे भ्रमण कर ड्यूटीरत मेडिकल ऑफिसर से सर्वे व राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम सम्बंधि जानकारी ली।केंद्रीय दल ने जिला कुष्ठ नोडल अधिकारी कुष्ठ जाँच सहायक देवेंद्र साहू, सेक्टर पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार कहिरा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलकमल सिन्हा, सीमा सिन्हा, मितानिन कुसुम साहू, दिव्या निर्मलकर, अनीता साहू, शीतला साहू के साथ ग्राम क्षेत्र मे भ्रमण किया। केंद्रीय टीम ने कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।